रामगढ़ : दूरी तो कम हुई, पर बढ़ी मौतों की संख्या, केझिया घाटी में बस पलटी, कई लोग घायल

Updated at : 05 Aug 2018 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ : दूरी तो कम हुई, पर बढ़ी मौतों की संख्या, केझिया घाटी में बस पलटी, कई लोग घायल

रांची, रामगढ़ : गोला-चारू पथ कुल्ही स्थित केझिया घाटी मौत की घाटी बन गयी है. यहां प्रतिदिन लोग दुर्घटना में मारे जा रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है. भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं. फलस्वरूप […]

विज्ञापन
रांची, रामगढ़ : गोला-चारू पथ कुल्ही स्थित केझिया घाटी मौत की घाटी बन गयी है. यहां प्रतिदिन लोग दुर्घटना में मारे जा रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है. भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं. फलस्वरूप घाटी में दुर्घटना का सिलसिला जारी है.
इस मार्ग से पहले लोग सिकिदिरी होकर रांची पहुंचते थे. इसमें पांच-छह किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी. कुछ वर्ष पूर्व रांची की दूरी कम करने के लिए केझिया पहाड़ को काट कर सड़क बना दी गयी. इससे रांची की दूरी तो कम हो गयी, लेकिन लोग मौत के नजदीक अधिक संख्या में पहुंचते गये. जानकारों का कहना है कि सड़क निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी है.
रांची की ओर से आ रहे वाहन की गति घाटी पहुंचते ही अपने आप बढ़ जाती है. पथ निर्माण विभाग ने घाटी के पास बोर्ड भी लगाया है. गति सीमा 20 किलोमीटर निर्धारित की गयी है. लेकिन यहां अपने आप वाहनों की गति 50-60 हो जाती है. काफी घुमावदार होने के कारण घाटी में संतुलन नहीं बन पाता है. विपरीत दिशा से आ रहे वाहन भी नजर नहीं आते हैं.
घायलों को गोला व रांची भेजा गया : घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रांची रिम्स पहुंचाया गया. यहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल में भर्ती कराये गये गोपो निवासी भोलू साव, गोमिया निवासी मनोज प्रजापति, बांध कॉलोनी कथारा निवासी ललिता देवी सहित कई की स्थिति चिंताजनक है.
कई लोगों की हो चुकी है मौत : केझिया घाटी में दुर्घटना होने से अभी तक लगभग 50 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. कई लोग घायल हुए हैं. कुछ दिन पहले यहां ट्रेलर की चपेट में आने से कसमार निवासी रेहान अंसारी की मौत हो गयी थी. पिछले वर्ष बारातियों से भरा टाटा मैजिक वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गयी थी. 12 लोग घायल हो गये थे.
रांची : रिम्स में नौ घायलों का चल रहा इलाज
रांची : सिकिदरी घाटी में बस पलटने के बाद नौ घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. इनकी स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार दो घायलों को हड्डी विभाग में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की आवश्यक जांच भी करायी गयी है. अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि सभी घायलों का बेहतर इलाज का निर्देश डॉक्टरों को दिया गया है.
घायलों की सूची
राजेश करमाली (34 साल)
सरवान अली ( 45 साल)
मनीष कुमार (27 साल)
पिंकी कुमारी ( 24 साल)
बिरजू देवी (45 साल)
रूपलाल देवी (50 साल)
माया कुमारी (20 साल)
कुंती कुमारी (22 साल)
द्रौपदी देवी (60 साल)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola