मरीज लेकर जा रहा एबुंलेस में लगी आग, जलकर खाक
Updated at : 10 Jul 2018 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : देवघर से रिम्स रांची एक महिला मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस बाजारटांड रामगढ़ में जलकर खाक हो गया. हालांकि एंबुलेंस पर मरीज सहित सवार पांच लोग सकुशल हैं. घटना रविवार की रात्रि लगभग ढाई बजे की है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवघर से एंबुलेंस 108 पर एक गंभीर रूप […]
विज्ञापन
रामगढ़ : देवघर से रिम्स रांची एक महिला मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस बाजारटांड रामगढ़ में जलकर खाक हो गया. हालांकि एंबुलेंस पर मरीज सहित सवार पांच लोग सकुशल हैं. घटना रविवार की रात्रि लगभग ढाई बजे की है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवघर से एंबुलेंस 108 पर एक गंभीर रूप से बीमार महिला को लेकर रिम्स रांची ले जाया जा रहा था. रामगढ़ के बाजारटांड में आकर एंबुलेंस का स्टार्ट बंद हो गया. स्टार्ट करने की कोशिश की जाने लगी इसी बीच वाहन से धुंआ निकलने लगा.
इस पर एंबुलेंस पर सवार चालक व अन्य ने आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन अधिक रात होने के वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका इसके बाद सभी सवार सामान लेकर नीचे उतर गये. आग की लपट तेज होने पर टायर ब्लास्ट कर गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गये. इसके बाद एंबुलेंस का ऑक्सीजन व एसी सिलिंडर भी ब्लास्ट हुआ. इस कारण एंबुलेंस का परखचे उड़ गये जो आसपास के कई दुकानों तक पहुंच गया. इससे आसपास के कई दुकान भी इसकी चपेट में आये. इस दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर रामगढ़ पुलिस व दमकल की गाड़ी वहां पहुंची. दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. पुलिस ने सदर अस्पताल से एंबुलेंस 108 को बुलाकर मरीज सहित अन्य लोगों को रांची रिम्स भेजवाया. सोमवार की सुबह जले एंबुलेंस को देखने के लिये काफी संख्या लोग वहां जमा हो गये. हालांकि देर शाम तक इस संबंध में किसी प्रकार का कोई आवेदन रामगढ़ थाना में नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




