मुहल्ले में पसरी गंदगी से उठ रही बदबू

Updated at : 24 May 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
मुहल्ले में पसरी गंदगी से उठ रही बदबू

भुरकुंडा : भुरकुंडा क्षेत्र में गली-मुहल्लों में फैली गंदगी को देख कर लोग अब सीसीएल सिविल विभाग के औचित्य पर प्रश्न उठाने लगे हैं. लोगों का कहना है कि गंदगी से बदबू फैल रही है. बार-बार आग्रह के बावजूद सिविल विभाग गंदगी साफ कराने की दिशा में कोई काम नहीं कर रहा है. ऐसे में […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : भुरकुंडा क्षेत्र में गली-मुहल्लों में फैली गंदगी को देख कर लोग अब सीसीएल सिविल विभाग के औचित्य पर प्रश्न उठाने लगे हैं. लोगों का कहना है कि गंदगी से बदबू फैल रही है. बार-बार आग्रह के बावजूद सिविल विभाग गंदगी साफ कराने की दिशा में कोई काम नहीं कर रहा है. ऐसे में सिविल विभाग के होने या न होने का कोई अर्थ नहीं बचता है. पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भुरकुंडा दौरे के क्रम में फैली हुई गंदगी पर चिंता जतायी थी. बावजूद सीसीएल सिविल विभाग हरकत में नहीं आया है. गंदगी को साफ करने की दिशा में विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है.

विभाग की यह उदासीनता लोगों को नारकीय जीवन जीने को विवश किये हुए है. भुरकुंडा के जवाहर नगर, पटेल नगर, बोनर धौड़ा, शिव नगर, न्यू बैरेक, नीचे धौड़ा, ऊपर धौड़ा, भुइयां टोली, भुरकुंडा बाजार, बिरसा चौक, पगला आश्रम, बंगला कुआं, सौंदा डी के जयनगर, टीना साइड, क्रिश्चियन धौड़ा, दोतल्ला, हुसैनी नगर, रिवर साइड के चीफ हाउस, बुध बाजार, दोतल्ला, शास्त्री नगर, दुंदूवा बस्ती, आकाशदीप कॉलोनी क्षेत्र में गंदगी है. इन क्षेत्रों में ज्यादातर सैप्टिक टैंक के ढक्कन टूट चुके हैं. शौच नालियों में बहता है. गंदगी के कारण नाली जाम हो गयी है. बारिश होने पर इसी नाली का पानी घरों में प्रवेश कर जाता है. बाजार क्षेत्र में नालियों का पानी मुख्य सड़क पर लगातार बहते रहता है. इससे सड़क पर चलने वाले लोग काफी परेशान हैं.

सिर्फ दिखावे के लिए होता है निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री ने 13 मई को भुरकुंडा का दौरा किया था. दौरे के बाद सीसीएल सिविल विभाग के अधिकारियों ने भाजपा नेताओं के साथ भुरकुंडा बाजार समेत कई कॉलोनियों में फैली गंदगी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दो दिनों के अंदर गंदगी सफाई के लिए काम शुरू करने की बात कही थी. लेकिन 10 दिनों का समय गुजर गया. विभाग की नींद अब तक नहीं खुली है. दूसरी ओर, निरीक्षण में शामिल नेता भी इस समस्या से मुंह मोड़े हुए हैं.
गंदगी को साफ करने की दिशा में विभाग पूरी तरह उदासीन बना हुआ है
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भुरकुंडा दौरे के क्रम में फैली हुई गंदगी पर चिंता जतायी थी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola