महिला आगे बढ़ेंगी, तो परिवार होगा खुशहाल

Updated at : 20 May 2018 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
महिला आगे बढ़ेंगी, तो परिवार होगा खुशहाल

घाटोटांड़ : झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत संचालित समृद्धि सखी रामगढ़ व पीपल टी संस्था ने मांडू प्रखंड के लइयो विवाह भवन में वुडेन क्राफ्ट ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया था. इसका उद्घाटन शनिवार को रामगढ़ की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. उन्होंने कहा कि वुडेन क्राफ्ट का प्रशिक्षण 10 दिन में लेकर महिलाएं […]

विज्ञापन

घाटोटांड़ : झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत संचालित समृद्धि सखी रामगढ़ व पीपल टी संस्था ने मांडू प्रखंड के लइयो विवाह भवन में वुडेन क्राफ्ट ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया था. इसका उद्घाटन शनिवार को रामगढ़ की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने किया. उन्होंने कहा कि वुडेन क्राफ्ट का प्रशिक्षण 10 दिन में लेकर महिलाएं घर में बैठ कर ही अच्छी आमदनी कर सकती हैं. उनलोगों को बाजार की तलाशी भी नहीं करनी होगी.

संस्था प्रशिक्षण के साथ- साथ आपके द्वारा तैयार सामान को खरीद कर बेहतर दाम भी देती है. उन्होंने कहा कि जब घर की महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तो परिवार भी आगे बढ़ेगा. समृद्ध सखी के तहत सभी परियोजनाअों में स्टॉल खुलवाये जायेंगे. जरूरत पड़ने पर राशि भी दी जायेगी. मौके पर डीडीसी सुनील कुमार, सीओ मांडू ललन कुमार, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, मुखिया बिंदु देवी, विश्वनाथ महतो, मदन महतो, धनेश्वर प्रसाद, दासो महतो, बसंत कुमार महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola