कुंटू बाबू के सहयोग से भाजपा नेता नित्यानंद की गिरफ्तारी हुई

Updated at : 18 May 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
कुंटू बाबू के सहयोग से भाजपा नेता नित्यानंद की गिरफ्तारी हुई

रामगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष ने घर पर बुला कर निर्दोष नित्यानंद महतो को जेल भेजवाया इसमें रणंजय कुमार कुंटू बाबू का भी सहयोग था. उक्त बातें भाजपा के पदमुक्त जिला महामंत्री बलराम प्रसाद कुशवाहा ने गुरुवार को कुशवाहा धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि बिना वारंट के पुलिस भाजपा नेता नित्यानंद महतो […]

विज्ञापन

रामगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष ने घर पर बुला कर निर्दोष नित्यानंद महतो को जेल भेजवाया इसमें रणंजय कुमार कुंटू बाबू का भी सहयोग था. उक्त बातें भाजपा के पदमुक्त जिला महामंत्री बलराम प्रसाद कुशवाहा ने गुरुवार को कुशवाहा धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि बिना वारंट के पुलिस भाजपा नेता नित्यानंद महतो को पकड़ कर ले गयी तब सभी सांसद प्रतिनिधि कहां थे. गिरफ्तारी के तीन दिन बाद जिलाध्यक्ष का यह कहना कि नित्यानंद की गिरफ्तारी उनके आवास से नहीं बल्कि सुभाष चौक से हुई है, ऐसे झूठ पर सांसद प्रतिनिधियों ने मुंह खोलना उचित नहीं समझा.

नगर परिषद चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं ने मिल कर हराया है : नगर परिषद चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने मिल कर प्रत्याशी को हराने का काम किया. जिसके कारण पार्टी की दोनों पदों पर जमानत जब्त हुई. मेरी प्रदेश नेतृत्व व मुख्यमंत्री से मांग है कि पार्टी की साख बेचनेवाले जिलाध्यक्ष व अन्य पर कार्रवाई करते हुये उन्हें पदमुक्त किया जाये. उन्होंने कहा कि पुत्र की राजनीतिक हिटलरशाही के कारण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अधिकतर वरिष्ठ भाजपा नेताओं का भविष्य बर्बाद हो गया है.
लोकनाथ महतो व देवदयाल कुशवाहा के राजनीति को बर्बाद कर दिया है. मैं हिंदुत्व की लड़ाई में शामिल हुआ तो मेरे बढ़ते कद व लोकप्रियता को देख सांसद ने मुझे पद से हटवा दिया. मैंने कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया है. मुझे पद से हटाने से पहले शो-कॉज देना चाहिये था. लेकिन जिलाध्यक्ष ने सांसद के दबाव में पद से हटाया है.
गोरक्षकों को जेल गये एक वर्ष होने को है सांसद व पूर्व सांसद पीड़ित परिवार से नहीं मिले : 12 गोरक्षकों को जेल गये लगभग एक वर्ष होने को है लेकिन सांसद व पूर्व सांसद किसी ने भी पीड़ित परिवार के घर जाकर हालत जानने की कोशिश नहीं की. जबकि जेल में बंद सभी निर्दोष लोगों ने चुनाव में तन, मन व धन से काम किया था. मामले को लेकर एक मई को व्यापक आंदोलन चलाया गया. ऐतिहासिक रामगढ़ बंद किया गया. इससे सांसद ने बौखलाहट में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ज्यादातर कोयरी जाति के लोग हैं. लोक सभा चुनाव में पिछड़ी जाति के लोग सांसद को सबक सिखाने का काम करेंगे.
आंदोलन एनआइए व सीबीआइ जांच के लिए है
12 गोरक्षकों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है. इस आंदोलन के माध्यम से सीबीआइ व एनआइए की जांच की मांग को लेकर है. मैंने कभी भी भाजपा के खिलाफ कुछ नहीं कहा. हम भाजपा में थे, भाजपा के हैं और भाजपा के हीं रहेंगे. पद से हटाने के पूर्व हमारा पक्ष जानना चाहिये था. उन्होंने कहा कि सांसद के पिता जिन्हें भाजपा ने वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आदि बनाया उसी भाजपा व मोदी जी की पिछले एक वर्ष तक आलोचना करने पर भी सांसद व उनके नेताओं द्वारा कुछ नहीं बोला गया. इसका भी जबाव देना चाहिये. मौके पर राजकुमार कुशवाहा, बसंत कुशवाहा, अमरलाल महतो, प्रभात अग्रवाल, नमेंद्र चंचल, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रदीप प्रजापति, बिनोद कुमार, शशि कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola