कुजू में सड़क पर उतरे बंद समर्थक, रोड जाम

कुजू : अलीमुद्दीन हत्याकांड की सीबीआइ व एनआइए जांच की मांग को लेकर सोमवार को अटल युवा मंच के समर्थक सड़क पर उतरे. समर्थकों ने कुजू चौक, डटमा मोड, नयामोड़ की दुकानों को बंद कराते देखे गये. नयामोड़-गिद्दी हिरक मार्ग को कुछ देर तक जाम कर दिया. बाद में मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता व […]
कुजू : अलीमुद्दीन हत्याकांड की सीबीआइ व एनआइए जांच की मांग को लेकर सोमवार को अटल युवा मंच के समर्थक सड़क पर उतरे. समर्थकों ने कुजू चौक, डटमा मोड, नयामोड़ की दुकानों को बंद कराते देखे गये. नयामोड़-गिद्दी हिरक मार्ग को कुछ देर तक जाम कर दिया. बाद में मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता व कुजू ओपी प्रभारी संजय कुमार, सअनि सामंत कुमार दास, राजेश कुमार ने बंद समर्थकों को समझाया. इसके बाद जाम को हटाया गया. अटल युवा मंच के कार्यकर्ता बंद कराने को लेकर अहले सुबह से सड़क पर उतर गये थे. अटल युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. पुलिस ने बंद समर्थकों को खदेड़ते हुए जाम को हटा कर यातायात सुचारू कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




