पुलिस ने देसी शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त

गोला : गोला थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में सोमवार को पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें कई शराब भट्ठियों को तोड़ा गया. साथ ही जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. इस दौरान शराब बनानेवाले सभी लोग भागने में सफल रहे. बताया जाता है कि पटासूर […]
गोला : गोला थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में सोमवार को पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें कई शराब भट्ठियों को तोड़ा गया. साथ ही जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. इस दौरान शराब बनानेवाले सभी लोग भागने में सफल रहे. बताया जाता है कि पटासूर नदी के किनारे रायपुरा गांव में दर्जनों लोग देशी शराब बनाने का काम करते है.
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गयी. बताते चलें कि 25 फरवरी को भी पुलिस द्वारा भेड़ा नदी के किनारे कमता गांव में छापामारी की गयी थी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी में कई पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




