विस्थापितों को हक दिलायेगी युवा कांग्रेस : अमर

पतरातू : पीटीपीएस के स्थापना काल से विस्थापित व प्रभावित अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन हरेक आंदोलन के बाद सरकार, प्रबंधन व प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन दिया है. अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा. युवा कांग्रेस विस्थापितों व प्रभावितों के हक व अधिकार के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उक्त बातें […]
पतरातू : पीटीपीएस के स्थापना काल से विस्थापित व प्रभावित अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन हरेक आंदोलन के बाद सरकार, प्रबंधन व प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन दिया है. अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा. युवा कांग्रेस विस्थापितों व प्रभावितों के हक व अधिकार के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी. उक्त बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमर कुमार यादव ने सोमवार को पीटीपीएस डैम परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में कही. उन्होंने बताया कि 25 गांवों के रैयतों से करीब 65 सौ एकड़ जमीन ली गयी.
पांच दशक बीतने के बाद भी मुआवजा, नौकरी व पुनर्वास नहीं मिला. सैकड़ों एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है. कांग्रेस के 2013 भूमि अधिग्रहण बिल के अनुसार उक्त जमीन रैयतों को वापस करनी चाहिए. वहीं युवा कांग्रेस के बड़कागांव विस उपाध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि सरकार यहां के विस्थापितों व प्रभावितों के साथ घोर अन्याय कर रही है. पीटीपीएस के खाली पड़े जमीनों को विभिन्न कंपनियों को दे रही है. इससे स्पष्ट है कि सरकार विस्थापितों, प्रभावितों के लिए नहीं, बल्कि उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है.
इसके खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन छेड़ा जायेगा, जो अंजाम तक जाकर ही रूकेगा. मौके पर लखन मुंडन, मकसूद अंसारी, पिंकू महतो, समसुद्दीन अंसारी, आनंद साव, मुस्तफा अंसारी, रामनाथ महतो, रामकिशोर महतो, सिगल मुंडा, जुमन अंसारी, मुन्ना उरांव, गोवर्धन गंझू, मंसुर खान, विश्वजीत साव, जितेंद्र सिंह, दिलीप मुंडा, विजेंद्र मुंडा, रघु महतो, कमरूल हक, तापेश्वर मुंडा, वारिस अंसारी, परमेश्वर महतो, इकबाल अंसारी, सुनील सिंह, सुरेंद्र महतो, सलीम अंसारी, मुसलिम अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




