जालसाजी में पहले भी फंस चुका है माही रेस्टोरेंट का रोशन

Updated at : 22 Feb 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
जालसाजी में पहले भी फंस चुका है माही रेस्टोरेंट का रोशन

भुरकुंडा : जालसाजी के आरोप में रामगढ़ एससी -एसटी थाना द्वारा जेल भेजे गये बासल थाना क्षेत्र के रसदा निवासी रोशन साहू उर्फ राजेंद्र साहू पहले भी जालसाजी के मामलों में फंस चुका है. पूर्व में बासल थाना द्वारा उसे जालसाजी की शिकायत पर पकड़ा गया था. रोशन रामगढ़-पतरातू-रांची फोरलेन पर गेगदा मोड़ के पास […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : जालसाजी के आरोप में रामगढ़ एससी -एसटी थाना द्वारा जेल भेजे गये बासल थाना क्षेत्र के रसदा निवासी रोशन साहू उर्फ राजेंद्र साहू पहले भी जालसाजी के मामलों में फंस चुका है. पूर्व में बासल थाना द्वारा उसे जालसाजी की शिकायत पर पकड़ा गया था.
रोशन रामगढ़-पतरातू-रांची फोरलेन पर गेगदा मोड़ के पास करीब पांच वर्षों से माही रेस्टोरेंट भी चला रहा है. यहीं पर आने-जाने वालों को विश्वास में लेकर वह अपनी जालसाजी की गतिविधियों को अंजाम दिया करता था. रजरप्पा निवासी योगेंद्र प्रसाद राम से भी ऐसी ही मुलाकात में उसकी दोस्ती हुई थी. इसके बाद उसने हाउसिंग लोन दिलवा कर 3.63 लाख रुपये की चपत लगा दी. इसके बाद ही उसे पकड़ा गया. इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रोशन शुरू से ही ऐसे कार्यों में लिप्त रहा है. पहले आसपास के लोगों से जालसाजी करता था. बाद में उसने अपना दायरा बढ़ाते हुए बड़ा हाथ मारना शुरू कर दिया.
पुलिस यदि गहराई से मामले की छानबीन करेगी, तो रोशन के ऐसे कई किस्से उजागर होंगे. रोशन हाउसिंग लोन, पर्सनल लोन, हेवी वाहन लोन समेत कई कंपनियों से जुड़े होने के नाम पर लगातार अपनी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है. इधर, रोशन के परिजनों ने बताया कि योगेंद्र प्रसाद राम ने झूठा केस किया है. योगेंद्र प्रसाद राम ने लिये गये कर्ज का पैसा 3.63 लाख रुपये चेक के माध्यम से लौटाया था. योगेंद्र ने झूठी कहानियां बना कर फंसाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola