5000 लीटर शराब नष्ट किया
Updated at : 21 Feb 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़. शहर में अवैध देसी शराब के कारोबार को बंद करने के लिए मंगलवार को प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक और रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार एवं पुलिस बल के नेतृत्व में रामगढ़ के दामोदर नद के किनारे व रामगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़बांध,परसतोया में शराब के लगभग 1200 हंडियों को नष्ट किया […]
विज्ञापन
रामगढ़. शहर में अवैध देसी शराब के कारोबार को बंद करने के लिए मंगलवार को प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक और रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार एवं पुलिस बल के नेतृत्व में रामगढ़ के दामोदर नद के किनारे व रामगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़बांध,परसतोया में शराब के लगभग 1200 हंडियों को नष्ट किया गया. जानकारी के अनुसार, लगभग चार क्विंटल महुआ को नष्ट किया गया है. लगभग 5000 लीटर शराब को नष्ट कर दिया गया. 32 चूल्हों एव सैकड़ों प्लास्टिक के जार को तोड़ा गया. पुलिस ने 12 बड़े बर्तनों को जब्त भी किया है. जंगल क्षेत्र होने के कारण शराब बनाने वाले सभी भागने में सफल रहे. पुलिस ने अज्ञात लोगों पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है.
वारंटी को जेल : गोला. गोला पुलिस ने सोमवार रात कोरांबे निवासी तुलसी प्रजापति को ओरमांझी से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बताया कि उस पर वर्ष 2013 में मारपीट का मामला दर्ज था. वह पांच वर्षों से फरार था. कोर्ट ने कुर्की जब्ती का आदेश भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




