पीटीपीएस के अमनदीप को यूपीएससी में मिली सफलता
Updated at : 21 Feb 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

94वां रैंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन, लोगों में खुशी पतरातू. पीटीपीएस हेसला निवासी अमनदीप ने यूपीएससी 2017 भारतीय वन सेवा की परीक्षा में 94वां रैंक प्राप्त किया है. अमनदीप की सफलता से उसके परिजनों समेत पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी है. अमनदीप के पिता रमेश कुमार जेयूयूएनएल रांची में चीफ इंजीनियर के […]
विज्ञापन
94वां रैंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन, लोगों में खुशी
पतरातू. पीटीपीएस हेसला निवासी अमनदीप ने यूपीएससी 2017 भारतीय वन सेवा की परीक्षा में 94वां रैंक प्राप्त किया है.
अमनदीप की सफलता से उसके परिजनों समेत पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी है. अमनदीप के पिता रमेश कुमार जेयूयूएनएल रांची में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. मां कविता कुमारी आर्य कल्याण प्लस टू विद्यालय, खगड़िया में शिक्षिका हैं. पिता रमेश कुमार ने बताया कि अमनदीप को पीडब्लू हाई स्कूल खगड़िया से प्रथम श्रेणी, भागलपुर विश्वविद्यालय के कोशी कॉलेज खगड़िया से प्रथम श्रेणी में सफलता मिली है.
वर्ष 2011 में आइआइटी बीएसयू वाराणसी से सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की है. अमनदीप ने झारखंड राज्य बिजली बोर्ड में सिविल इंजीनियर के रूप में 2012 में पांच माह तक सेवा दी है. अमनदीप की सफलता से पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी है. क्षेत्र के सुजीत पटेल, वारिस खान, किशोर कुमार महतो, नागेंद्र सिंह, जवाहरलाल पांडेय, अमरनाथ, पारसनाथ, मनोज वर्मा, राजेश पाठक, मनोज महादानी ने अमनदीप की सफलता पर खुशी जाहिर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




