पटेलनगर में बंद आवास से तीन लाख की चोरी

Updated at : 14 Feb 2018 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटेलनगर में बंद आवास से तीन लाख की चोरी

80 हजार नकद सहित करीब सवा दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी दो दिन पूर्व भाई के निधन पर गांव गये थे परिजन भुरकुंडा : पटेल नगर गायत्री मंदिर कॉलोनी स्थित रामजीवन प्रसाद के बंद आवास से करीब तीन लाख की चोरी हो गयी है. चोरों ने उनके घर के चार आलमीरा को […]

विज्ञापन
80 हजार नकद सहित करीब सवा दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी
दो दिन पूर्व भाई के निधन पर गांव गये थे परिजन
भुरकुंडा : पटेल नगर गायत्री मंदिर कॉलोनी स्थित रामजीवन प्रसाद के बंद आवास से करीब तीन लाख की चोरी हो गयी है. चोरों ने उनके घर के चार आलमीरा को तोड़ कर 80 हजार नकद सहित करीब सवा दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली. भुक्तभोगी रामजीवन प्रसाद ने बताया कि दो दिन पूर्व भाई के निधन पर हमलोग गांव गये हुए थे. मंगलवार की देर शाम लौट कर जब घर पहुंचे, तो घर के सामान अस्त-व्यस्त थे. चोरी की सूचना उन्होंने तत्काल भुरकुंडा पुलिस को दी. सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी. इधर, इस घटना से लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में महीनों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं. पुलिस इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola