रामगढ़ : एएसपी ने ली क्लास, तो कनीय अफसरों में रोष, जताया विरोध
Updated at : 10 Feb 2018 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन ने की बैठक, एएसपी से शिकायत करने की बनायी रणनीति पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार और बासल थाना प्रभारी विमल प्रकाश को लगायीथी फटकार रामगढ़ : पतरातू एसडीपीओ का चार्ज लेते ही एएसपी श्रीकांत एस खोत्रे पूरे फार्म में हैं. वह गुरुवार को पतरातू थाना क्षेत्र में हुई डकैती […]
विज्ञापन
पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन ने की बैठक, एएसपी से शिकायत करने की बनायी रणनीति
पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार और बासल थाना प्रभारी विमल प्रकाश को लगायीथी फटकार
रामगढ़ : पतरातू एसडीपीओ का चार्ज लेते ही एएसपी श्रीकांत एस खोत्रे पूरे फार्म में हैं. वह गुरुवार को पतरातू थाना क्षेत्र में हुई डकैती के बाद मामले की जांच करने के लिए पहुंचे थे. जांच के क्रम में कई चीजें सामने आयी.
इसके बाद उन्होंने पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और बासल थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की को फटकार लगायी. उन्होंने अफसरों को चेताया कि किसी भी सूरत में बालू और कोयले का अवैध कारोबार क्षेत्र में नहीं होना चाहिए. विधि -व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए. बातचीत के दौरान ही उन्होंने अफसरों को अपने रहने के लिए एक डेरा की व्यवस्था करने को ले कर सवाल किया. अगले दिन शुक्रवार को थाना चौक स्थित पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई.
इसमें एएसपी के खिलाफ यह शिकायत करने की रणनीति बनायी गयी. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की. संचालन इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने किया. शुक्रवार की बैठक में एएसपी सह एसडीपीओ पतरातू श्रीकांत एस खोत्रे द्वारा पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व बासल थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की के साथ किये गये दुर्व्यव्यवहार पर चर्चा की गयी. सभी पुलिस कर्मियों ने इसका विरोध किया.
वरीय पदाधिकारी को जानकारी देने का निर्णय: इस मुद्दे पर निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरीय पदाधिकारी से मिल कर इस मामले की जानकारी देगा. बैठक में इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मांडू इंस्पेक्टर सुरेश मिंज, गोला इंस्पेक्टर अतिन कुमार, रजरप्पा इंस्पेक्टर सच्चिदा प्रसाद सिंह सहित जिला के तमाम थाना व ओपी प्रभारी सहित मेंस एसोसिएशन के जवान मौजूद थे. हालांकि मामले में एएसपी श्रीकांत ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
उन्होंने कहा है कि वे डकैती मामले के सिलसिले में पतरातू गये थे. कई बिंदुआें पर अफसरों को दिशा-निर्देश दिये हैं. बैठक में पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. बैठक में पिछले छह माह से अधिक समय से वेलफेयर फंड के नहीं कटने पर चर्चा की गयी. पूर्व में बैंक के माध्यम से वेलफेयर फंड की राशि कटती थी. वर्तमान में ट्रेजरी के माध्यम से राशि काटी जा रही है. इससे पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों को परेशानी हो रही है. इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




