प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ किया है काम : डीसी

Updated at : 09 Feb 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने बेहतर समन्वय के साथ किया है काम : डीसी

रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिमखाना क्लब के सभागार में बुधवार की रात निवर्तमान एसपी किशोर कौशल की विदाई दी गयी. नयी एसपी ए विजयलक्ष्मी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. संचालन कमल बगड़िया ने किया. मौके पर उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी, एसपी ए विजयलक्ष्मी व निवर्तमान एसपी किशोर कौशल मौजूद थे. डीसी रामगढ़ […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रांची रोड स्थित जिमखाना क्लब के सभागार में बुधवार की रात निवर्तमान एसपी किशोर कौशल की विदाई दी गयी. नयी एसपी ए विजयलक्ष्मी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. संचालन कमल बगड़िया ने किया. मौके पर उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी, एसपी ए विजयलक्ष्मी व निवर्तमान एसपी किशोर कौशल मौजूद थे. डीसी रामगढ़ राजेश्वरी बी ने कहा कि जिला प्रशासन व निवर्तमान एसपी की टीम ने बेहतर तालमेल के साथ काम किया.
आपसी समन्वय व तालमेल से रामगढ़ जिला में पुलिस प्रशासन ने अच्छा काम किया है. नयी एसपी के साथ भी जिला प्रशासन बेहतर समन्वय के साथ काम करेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की प्रक्रिया पदस्थापना व स्थानांतरण है. निवर्तमान एसपी किशोर कौशल ने कम समय की सेवा में जिला प्रशासन व जनता के बीच अच्छा स्थान बनाया है.
उन्होंने कहा कि सेवाकाल में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है. इससे सभी को गुजरना पड़ता है. रामगढ़ जिला में उनका कार्यकाल काफी यादगार रहा है. यह अनुभव आनेवाले सेवाकाल के लिए मार्गदर्शन की तरह काम करेगा. एसपी ए विजयलक्ष्मी ने कहा कि रामगढ़ पुलिस विधि-व्यवस्था व अपराध रोकने को लेकर प्राथमिकता के साथ काम करेगी. जनता के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाया जायेगा. रामगढ़ की जनता व पुलिस परिवार से पूर्व की तरह सहयोग मिलेगा. सार्जेंट मेजर अनिल कुमार ने निवर्तमान एसपी किशोर कौशल की कार्य प्रणाली की जानकारी दी.
उपहार देकर विदाई दी गयी : निवर्तमान एसपी किशोर कौशल व नयी एसपी ए विजयलक्ष्मी का स्वागत किया गया. निवर्तमान एसपी किशोर कौशल को पुलिस परिवार की ओर से उपहार देकर विदाई दी गयी.
मौके पर छावनी अधिशासी अधिकारी सपन कुमार, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ अनंत कुमार, एएसपी सह एसडीपीओ श्रीकांत खोत्रे, मुख्यालय डीएसपी विरेंद्र चौधरी, प्रशिक्षु डीएसपी किशोर रजक, कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार, संजय कुमार, बीडीओ रामगढ़ नम्रता जोशी, सीओ अमृता कुमारी, रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनूप कुमार उर्फ बाबू साहेब, सचिव आइपीएस छाबड़ा, राजू चतुर्वेदी, संजीव चड्डा, उमेश कुशवाहा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, लिलेश्वर महतो, संतोष कुमार सिंह, अर्जुन मिश्रा, सुभाष चंद्र झा व राधेश्याम मौजूद थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola