दंपती को कब्जे में लेकर डकैती
Updated at : 09 Feb 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीपीओ व डीएसपी पहुंचे हफुआ, कहा जल्द होंगे गिरफ्त में डकैत पतरातू : बुधवार की रात डकैतों ने एक घर पर धावा बोल कर दंपती को कब्जे में लेकर नकद समेत हजारों की संपत्ति लूट ली. घटना पतरातू थाना अंतर्गत हफुआ गांव की है. बताया जाता है कि हफुआ गांव निवासी असगर अली के घर […]
विज्ञापन
एसडीपीओ व डीएसपी पहुंचे हफुआ, कहा जल्द होंगे गिरफ्त में डकैत
पतरातू : बुधवार की रात डकैतों ने एक घर पर धावा बोल कर दंपती को कब्जे में लेकर नकद समेत हजारों की संपत्ति लूट ली. घटना पतरातू थाना अंतर्गत हफुआ गांव की है. बताया जाता है कि हफुआ गांव निवासी असगर अली के घर में तीन मंकी टोपी पहने अपराधियों ने धावा बोला.
नकाबपोश अपराधियों ने घर में एक बक्से में रखे 40 हजार रुपये नकद व जेवरात को लूट लिया. घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. गुरुवार सुबह पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच की.
घटना की कहानी असगर की जुबानी : हफुआ गांव निवासी असगर अली ने बताया कि बुधवार रात घर के कमरे में पत्नी शकुलन निशां के साथ सो रहे थे. अचानक नींद खुली, तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है.
दरवाजा बंद करने के लिए उठने पर तीन मंकी टोपी पहने डकैतों ने हथियार के बल पर कब्जे में कर लिया. कमरे में रखे पैसे व जेवरात के बक्से लेकर भाग गये. उन्होंने बताया कि डकैत घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ियों से घर में प्रवेश किया. डकैतों ने बिजली काट दी थी. बेटी के कमरे को बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया. घर के पीछे तीन बाइक पर तीन डकैत और थे. घटना के बाद बाइक से सभी छह डकैत भाग गये.
डकैतों को पैसा व जेवरात की जानकारी थी : असगर अली के घर में धावा बोलने वाले डकैतों को पता था कि किस बक्से में पैसे व जेवरात थे. असगर अली के कमरे में चार-पांच की संख्या में बक्से थे.
डकैतों ने बिना किसी बक्से को खोले पैसे व जेवरात वाले बक्से को लूट कर चलते बने. बक्से में 40 हजार रुपये नकद समेत कई जेवरात थे.
एसडीपीओ व प्रशिक्षु डीएसपी पहुंचे हफुआ : एसडीपीओ श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे व प्रशिक्षु डीएसपी किशोर रजक हफुआ गांव पहुंचे. उनलोगों ने भुक्तभोगी असगर अली से घटना की जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले डकैतों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा. मौके पर पतरातू इंस्पेक्टर कमलेश पासवान भी उपस्थित थे.
बेटी-बेटा की कैसे होगी शादी : पीड़ित घरवालों ने बताया कि 22 अप्रैल को घर में बेटी व बेटा की शादी थी. इसके लिए रुपये और आभूषण रखे गये थे. डकैतों ने सब कुछ लूट लिये. अब बेटी-बेटा की शादी कैसे होगी. इस बात को लेकर पूरा परिवार परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




