चिकित्सा पदाधिकारी व सओ को कारण बताओ नोटिस

Updated at : 08 Feb 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा पदाधिकारी व सओ को कारण बताओ नोटिस

मनरेगा, शौचालय पीडीएस की गड़बड़ियों को उठाया गया गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को 20 सूत्री समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो ने की. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस देने का निर्णय लिया गया. बैठक में विभाग […]

विज्ञापन
मनरेगा, शौचालय पीडीएस की गड़बड़ियों को उठाया गया
गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को 20 सूत्री समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हुकुमनाथ महतो ने की. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस देने का निर्णय लिया गया.
बैठक में विभाग के सभी कार्यों की समीक्षा आैर कई समस्याओं का उल्लेख किया गया. बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने मनरेगा योजना में रोजगार सेवकों द्वारा ऑनलाइन पैसे की गड़बड़ी का मामला प्रमुखता से उठाया. कहा कि मनरेगा योजना में कई तरीके से पैसे की लूट हो रही है.
उन्होंने कहा कि होन्हेमोढ़ा, टोंगी सहित कछ अन्य पंचायतों में सैकड़ों शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा है, लेकिन पैसे की निकासी कर ली गयी है. बैठक में कहा गया कि गिद्दी की तीन पंचायतों में लगभग चार हजार राशन कार्ड में सिर्फ घर के मुखिया का नाम ही अंकित है.
घर के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए लोग प्रयास महीनों से कर रहे हैं, लेकिन कोई लाभ उन्हें नहीं हो रहा है. फसल बीमा का भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया और अविलंब इसे भुगतान कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में खपिया फुटानी चौक से कुर्रा बस्ती तक चल रहे कालीकरण सड़क निर्माण पर भी सवाल उठाया गया. शिविर लगाकर वृद्धा व विधवा पेंशन की समस्या दूर करने को कहा गया.
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षा, सहकारिता, विद्युत सहित कई अन्य विभागों के कार्यों की चर्चा की गयी. बैठक में बीडीओ प्रमोद कुमार दास, सीडीपीओ मीना ठाकुर, बीआरपी अरूण कुमार, कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, सहकारिता पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जीपीएस आशीष कुमार पांडा, कनीय अभियंता मुन्ना सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुमित कुमार दास, सदस्य उमेश बेदिया, बॉबी कुमारी, गुलचंद महतो, कुलदीप कुमार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola