अब सरल होगी व्यावसायिक प्रक्रिया
Updated at : 03 Feb 2018 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : डीडीसी सुनील कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को इज ऑफ डुइंग बिजनेस को लेकर समीक्षा बैठक हुई.बैठक में बताया गया कि किसी भी प्रकार के व्यवसाय संचालन में लाइसेंसिंग प्रक्रिया के चलते अब व्यवसाय पर नुकसान नहीं होगा. अब हर प्रकार की लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आवेदक इज ऑफ डुइंग के तहत आवेदन कर […]
विज्ञापन
रामगढ़ : डीडीसी सुनील कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को इज ऑफ डुइंग बिजनेस को लेकर समीक्षा बैठक हुई.बैठक में बताया गया कि किसी भी प्रकार के व्यवसाय संचालन में लाइसेंसिंग प्रक्रिया के चलते अब व्यवसाय पर नुकसान नहीं होगा. अब हर प्रकार की लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आवेदक इज ऑफ डुइंग के तहत आवेदन कर सकता है. इससे आवेदक को आवेदन के एक माह में ही लाइसेंस प्राप्त हो जाता है.
बैठक में उद्यमियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया. जिन उद्यमियों को इस प्रक्रिया में समस्या उत्पन्न हो रही है, इसके उपाय के बारे में भी बताया गया. मौके पर श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह, डीएमओ अमरेंद्र कुमार सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह, जिला उद्योग पदाधिकारी एस बारला सहित उद्योग विभाग के श्याम गुप्ता, आशुतोष सिंह और विजय कुमार भारती मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




