न्यायालय पर मेरी पूरी आस्था : योगेंद्र
Updated at : 02 Feb 2018 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

गोमिया के लोगों के सुख – दु:ख में शामिल रहने का किया वादा ऊपरी अदालत में करेंगे अपील चितरपुर : झामुमो विधायक रह चुके योगेंद्र प्रसाद को न्यायालय द्वारा तीन साल की सजा सुनाने के बाद उनके मुरुबंदा स्थित आवास में गुरुवार को गोमिया व रामगढ़ क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लगा रहा इनकी विधायकी […]
विज्ञापन
गोमिया के लोगों के सुख – दु:ख में शामिल रहने का किया वादा
ऊपरी अदालत में करेंगे अपील
चितरपुर : झामुमो विधायक रह चुके योगेंद्र प्रसाद को न्यायालय द्वारा तीन साल की सजा सुनाने के बाद उनके मुरुबंदा स्थित आवास में गुरुवार को गोमिया व रामगढ़ क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लगा रहा
इनकी विधायकी जाने की सूचना पर लोग मर्माहत रहे. कई लोगों को तो यह विश्वास नहीं हो रहा था कि अब वे विधायक नहीं रहे. गुरुवार सुबह गोमिया क्षेत्र के सैकड़ों लोग इनके आवास पहुंचे. लोगों ने कहा कि हम सब आपके साथ हैं. उधर, श्री प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि न्यायालय पर पूरी आस्था है. न्यायालय का निर्णय मान्य होगा. वे ऊपरी अदालत में अपील करेंगे. पार्टी का निर्णय भी सर्वोपरि होगा.
गोमिया क्षेत्र के विकास में चंद्रग्रहण लग गया है : पूर्व विधायक श्री प्रसाद ने लोगों से कहा कि चंद्रग्रहण के दिन गोमिया क्षेत्र के विकास में चंद्रग्रहण लग गया. हमने गोमिया क्षेत्र के लिए जो विकास का सपना देखा था, वह अधूरा रह गया. जनता की सेवा करता रहूंगा. उनके सुख दु:ख में हमेशा शामिल रहेंगे. जनता का निर्णय सर्वोपरि होगा.
गोमिया के लोग योगेंद्र के साथ हैं : विधायक प्रतिनिधि संतोष साव ने कहा कि इस घटना से गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं. साजिश के तहत इन्हें फंसाया गया. तीन वर्ष के कार्यकाल में योगेंद्र लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे. कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने कहा कि श्री प्रसाद ने गोमिया ही नहीं, झारखंड को सही राजनीति सिखायी है.
सिकंदर कपरदार ने कहा कि विधायक की लोकप्रियता से घबरा कर इन पर झूठा आरोप लगा कर इस तरह की कार्रवाई की गयी. पूर्व प्रमुख गिरधारी महतो ने कहा कि इसका दूरगामी परिणाम सामने आयेगा. क्षेत्रीय कार्यकर्ता राजेंद्र यादव ने कहा कि राजनीतिक साजिश कर इन्हें फंसाया जा रहा है. गोला की पार्षद ममता देवी ने कहा कि इस विपत्ति में लोग इनके साथ खड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




