पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं
Updated at : 25 Jan 2018 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा व जेएमएम छोड़ कई लोग आजसू में शामिल भदानीनगर : कुरसे में बुधवार को आजसू कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रोशनलाल चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय साहू, एजेकेएसएस के सतीश सिन्हा उपस्थित थे. समारोह में भाजपा, जेएमएम व अन्य दलों को छोड़ […]
विज्ञापन
भाजपा व जेएमएम छोड़ कई लोग आजसू में शामिल
भदानीनगर : कुरसे में बुधवार को आजसू कार्यकर्ता मिलन समारोह हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रोशनलाल चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय साहू, एजेकेएसएस के सतीश सिन्हा उपस्थित थे. समारोह में भाजपा, जेएमएम व अन्य दलों को छोड़ कर कई लोग आजसू में शामिल हुए. सभी का स्वागत अतिथियों ने किया.
केंद्रीय महासचिव श्री चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी जन-जन की पार्टी है. क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हैं. जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि नये लोगों के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी.
जिलाध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि आजसू पार्टी बुनियादी समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाती रही है. सिंचाई, बिजली, सड़क जैसे मामले को धरातल पर उतारा जा रहा है. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में तेजी से उभरा है. आजसू के नेतृत्व में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसी ही विकास की गंगा बहायी जायेगी. सम्मेलन की अध्यक्षता सुलेंद्र मुंडा ने की. संचालन राणा प्रताप ने किया.
मौके पर कौलेश्वर गंझू, एम रहमान, द्वारिका महतो, राहुल रंजन, कलाम अंसारी, अशोक पाठक, हरिरत्नम, विश्वरंजन सिन्हा, राजेश मुंडा, विक्रांत, राजू कुमार, मनोज करमाली आदि उपस्थित थे. इस दौरान संतोष यादव व संजय यादव के नेतृत्व में कई लागों ने पार्टी की सदस्यता ली. इसमें भीम सिंह, सुरेंद्र तुरी, कमलेश यादव, बलराम बेदिया, दीपक साहू, रामजनम करमाली, मुकेश तुरी, टिंकू प्रजापति, अरुण बेदिया, आनंद यादव, पप्पू सोनी, राजेश बेदिया, विवेक सिंह, प्रदीप प्रजापति, भुनेश्वर तुरी, अंजु देवी, निशा देवी, ममता देवी, सीता देवी, रजनी देवी, रेशमी देवी, सीमा देवी, बसंती देवी, कविता देवी, सविता देवी, लीला देवी, मालती देवी, पचमी देवी, सरिता देवी, प्रिया देवी, चमेली, अनिता, मुन्नी, यशोदा, फूलमनी, ननकी, रोशनी, शकुंतला देवी, शांति देवी, चरकी देवी, सावित्री देवी, कुंती देवी सहित पूजा महिला समूह, कमल महिला समूह, राजा महिला समूह, तारा महिला समूह, चेमली महिला समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




