अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भीड़

Updated at : 23 Jan 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भीड़

डटमा मोड़ स्थित आवास का माहौल था गमगीन कुजू : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रवीण मेहता के छोटे पुत्र ज्ञानरंजन मेहता का पार्थिव शरीर सोमवार को कुजू पहुंचा. उनके डटमा मोड़ स्थित आवास पर नेता, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी का हुजूम उमड़ पड़ा. सड़क हादसे में हुई मौत की खबर के बाद दो दिनों से […]

विज्ञापन
डटमा मोड़ स्थित आवास का माहौल था गमगीन
कुजू : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रवीण मेहता के छोटे पुत्र ज्ञानरंजन मेहता का पार्थिव शरीर सोमवार को कुजू पहुंचा. उनके डटमा मोड़ स्थित आवास पर नेता, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी का हुजूम उमड़ पड़ा. सड़क हादसे में हुई मौत की खबर के बाद दो दिनों से कुजूवासियों के बीच माहौल गमगीन था. लोग ज्ञानरंजन के चेहरे को अंतिम बार देखने के लिए बेताब दिखे.
ज्ञानरंजन के पिता प्रवीण मेहता, माता आशा देवी समेत अन्य परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. उल्लेखनीय हो कि ज्ञानरंजन मेहता हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में बर्जर पैंट कंपनी में सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उनका सड़क हादसे में शनिवार की रात माैत हो गयी थी.
पिता ने पुत्र को दी मुखाग्नि : हेसागढ़ा स्थित चौथा नदी के तट पर ज्ञानरंजन का अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि उनके पिता प्रवीण मेहता ने दी. इससे पूर्व, अंतिम संस्कार के लिए डटमा मोड़ स्थित उनके आवास से शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. चौथा नदी तट पर ज्ञानरंजन को अंतिम विदाई दी गयी.
अंतिम संस्कार में शामिल लोग : अंतिम संस्कार में सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, रंजीत सिन्हा, अमर सिंह, राजकुमार महतो, 20 सूत्री मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, जिप सदस्य नरेश महतो, भुनेश्वर महतो भुन्नू, राजेंद्र कुशवाहा, शंकरलाल गुप्ता, प्रो खिरोधर साहू, रामचंद्र वर्मा, सूर्यदेव सिंह, तेजनाथ महतो, रतन प्रसाद साहू, नरसिंह कुमार, केएम झा, मुकेश कुमार साहू, जनक प्रसाद, विद्याभूषण त्रिवेदी, पप्पू साव, सुदर्शन महतो, प्रकाश केशरी, रामचंद्र गुप्ता, जगदीश मेहता, अरविंद कुमार, रामकुमार साहू, नरेश गुप्ता, गणेश सोनी, मनोज यादव,
मुखिया अशोक कुमार, संतोष प्रसाद जगला, सिकंदर मेहता, शिवा मेहता, क्यूम खान, रवींद्र सिंह, सहदेव ठाकुर, मो गुलजार अंसारी, पप्पू सिंह, युगेश महतो, चंद्रशेखर चौधरी, डॉ संजय सिंह, कुशवाहा मामा, पुरुषोत्तम पांडेय, रवींद्र शर्मा, विनोद गुप्ता, दर्शन शर्मा, मनोज राय, अली खान, गुलाम नबी, शिव कुमार,दिलीप कुमार, प्रकाश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, चंदू केशरी, संजय केशरी, विजय केशरी, निरंजन केशरी, अर्जुन मेहता, राजू मेहता, इंद्रमोहन शर्मा, मो नइम, चुन्नू सिंह, ज्ञानी महतो, हरिनारायण कुशवाहा, अमरलाल महतो, योगेश दांगी, महानंद सिंह, नागेश्वर मेहता, योगेंद्र मेहता, मन्नू महतो, बसंत प्रसाद साहू, अजय पांडेय, उमेश प्रसाद, दुखहरण मेहता, श्रवण सिंह, दशरथ प्रसाद केशरी, जागो महतो, सुखदेव सोनी, अशोक प्रसाद, विनोद अग्रवाल, विनोद गुप्ता, विनोद मेहता, राम कुमार प्रसाद, झुन्नू लाल, कल्याण पांडेय, आशुतोष सिंह शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola