खेल में भी कैरियर बनाना चाहिए

पतरातू : खेल को कैरियर के रूप में भी बनाना चाहिए. खेल में हार-जीत होती रहती है. इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है. अपने आप पर विश्वास रखने से ही सफलता मिलेगी. उक्त बातें रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने कही. वे पीटीपीएस फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर […]
पतरातू : खेल को कैरियर के रूप में भी बनाना चाहिए. खेल में हार-जीत होती रहती है. इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है. अपने आप पर विश्वास रखने से ही सफलता मिलेगी. उक्त बातें रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने कही. वे पीटीपीएस फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. समारोह को जिप सदस्य डोली देवी, मुखिया राजू कुमार व राहुल रंजन ने अपने विचार रखे.
इसके पूर्व, मैच का शुभारंभ अतिथियों ने स्टार क्रिकेट क्लब पतरातू व स्टूडेंट गोल्डेन क्रिकेट क्लब शाह कॉलोनी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच में शाह कॉलोनी की टीम 13.4 ओवर में मात्र 32 रन पर ऑलआउट हो गयी. पतरातू की टीम 33 रन बना कर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया. रामगढ़ एसपी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया.
मौके पर पतरातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी विष्णुदेव चौधरी, प्रमोद पाठक, दिलीप पांडेय उपस्थित थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में भोलू, मोनू, अविनाश, अश्विनी, राहुल, अभिषेक, गोलू, मनीष, राकेश, सौरभ शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




