पुलिस ने शराब बरामद की, एक गिरफ्तार
Updated at : 20 Jan 2018 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी पुलिस ने बड़काचुंबा के एक स्टोर से चार बोतल शराब बरामद की है. इस सिलसिले में दुकान संचालक मुरारी प्रसाद चौरसिया उर्फ मिथिलेश को पुलिस गिरफ्तार किया है. इस संबंध में गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, गिद्दी पुलिस गुरुवार को बड़काचुंबा पहुंची. वहां पर पुलिस […]
विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी पुलिस ने बड़काचुंबा के एक स्टोर से चार बोतल शराब बरामद की है. इस सिलसिले में दुकान संचालक मुरारी प्रसाद चौरसिया उर्फ मिथिलेश को पुलिस गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, गिद्दी पुलिस गुरुवार को बड़काचुंबा पहुंची. वहां पर पुलिस को कुछ लोगों से पता चला कि मुरारी चौरसिया अपने दुकान में शराब बेचता है. इसके आधार पर पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान शराब की चार बोतल बरामद की. छापामारी के दौरान मुरारी चौरसिया ने पुलिस को बाधा पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




