विभावि में एबीवीपी की जीत पर हर्ष

Updated at : 20 Jan 2018 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
विभावि में एबीवीपी की जीत पर हर्ष

भुरकुंडा : विनोबा भावे विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में विश्वविद्यालय के चारों पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष का माहौल है. भुरकुंडा में एबीवीपी समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. शशिकांत सिंह व रविकांत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रितेश यादव, उपाध्यक्ष आलोका रानी, सचिव आदर्श, […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : विनोबा भावे विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में विश्वविद्यालय के चारों पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष का माहौल है. भुरकुंडा में एबीवीपी समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. शशिकांत सिंह व रविकांत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रितेश यादव, उपाध्यक्ष आलोका रानी, सचिव आदर्श, संयुक्त सचिव वर्षा कुमारी निर्वाचित हुए हैं. शशिकांत व रविकांत ने कहा कि इससे पूर्व भी एबीवीपी ने जीत दर्ज की थी. एबीवीपी छात्र हित को सर्वोपरि मानती है.
इसी सोच के साथ संगठन आगे बढ़ रहा है. आनेवाले दिनों में पूरे झारखंड में एबीवीपी सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरेगा. जीत पर एबीवीपी के शंकर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमन कुमार हेंब्रम, शुभम कुमार, विष्णु कुमार, मुकेश सोनी, सुमित सरकार, ओमी कुमार, गुलनाज परवीन, मनीषा कुमारी, निशा ठाकुर, संतोष सोनी, पूनम कुमारी, संजय कुमार, शैलेंद्र सिंह ने खुशी जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola