स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने का निर्णय

गिद्दी(हजारीबाग) : राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कस यूनियन की बैठक मंगलवार को क्षेत्रीय आवासीय कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता विशेश्वर ठाकुर ने की. संचालन जगदीशचंद्र बेदिया ने किया. बैठक में बताया गया कि 16 जनवरी को यूनियन की स्थापना दिवस तोपा में मनायी जायेगी. इसकी तैयारी को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. स्थापना दिवस समारोह […]
गिद्दी(हजारीबाग) : राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कस यूनियन की बैठक मंगलवार को क्षेत्रीय आवासीय कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता विशेश्वर ठाकुर ने की. संचालन जगदीशचंद्र बेदिया ने किया. बैठक में बताया गया कि 16 जनवरी को यूनियन की स्थापना दिवस तोपा में मनायी जायेगी.
इसकी तैयारी को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. स्थापना दिवस समारोह में सीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों से यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे. बैठक में स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की गयी. इस मौके पर केंद्रीय सचिव युगलकिशोर, प्रदीप प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष वीणा सिन्हा, इंद्रजीत, हरि करमाली सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




