शराब बंदी को लेकर आजसू ने किया प्रदर्शन

रामगढ़: आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय महिला मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. उक्त धरना प्रदर्शन गांधी चौक के समक्ष पूरे राज्य भर में पूर्ण रूप से शराब बंदी को लेकर आयोजित किया गया. प्रदर्शन में जिला के मांडू, पतरातू, गोला, दुलमी, चितरपुर व रामगढ़ प्रखंड के […]
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, महिला मोरचा की केंद्रीय सचिव अर्चना महतो, पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, जिला सचिव मनोज महतो, आशा महतो, अराधना राज, देवंती देवी, बीना देवी, संगीता कुमारी, खुशबू ठाकुर, आशा देवी, कलावती देवी, लालवती देवी समेत आजसू पार्टी कि विभिन्न इकाइयों के नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी की केंद्रीय सचिव अर्चना महतो ने कहा कि वर्तमान में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है. शराब की वजह से समाज में नैतिकता का पतन होने के साथ-साथ भ्रष्टाचार व अपराध भी बहुत तेजी अपना पैर पसार रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




