126.83 करोड़ का खनन प्रोजेक्ट बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर को, सिजुआ एरिया में बढ़ेगा कोयला उत्पादन
Published by : Priya Gupta Updated At : 04 Apr 2026 7:52 AM
कोयला खनन (AI generated image)
Dhanbad News: बीसीसीएल ने सिजुआ एरिया में एचईएमएम के जरिए ओबी हटाने, कोयला उत्खनन और परिवहन के लिए मेसर्स बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को 96.50 प्रतिशत दर पर कार्य सौंपा है. इस परियोजना के तहत 15.86 लाख मीट्रिक टन कोयला उत्पादन होगा. कंपनी को 21 दिनों के भीतर परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जमा करने का निर्देश दिया गया है.
धनबाद से मनोहर कुमार की रिपोर्ट
Dhanbad News: बीसीसीएल ने सिजुआ एरिया के अमलगमेटेड सेंदरा बांसजोरा निचितपुर कोलियरी (एएसबीएनसी) में बड़े खनन कार्य के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (एलओए) जारी किया है. यह कार्य हायरिंग ऑफ एचइएमएम के तहत ओपनकास्ट पद्धति से किया जायेगा. जारी आदेश के अनुसार, कंपनी को इन-सीटू सॉफ्ट ओबी के करीब 0.38 मिलियन क्यूबिक मीटर और हार्ड ओबी के 56.42 लाख क्यूबिक मीटर हटाने का काम दिया गया है. इसके साथ ही लगभग 15.86 लाख मीट्रिक टन कोयले के उत्खनन और परिवहन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. एलओए के मुताबिक इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत जीएसटी सहित 126.83 करोड़ रुपये है, जबकि कुल अनुमानित लागत 131.43 करोड़ रुपये आंकी गई है. टेंडर प्रक्रिया में बीएलए इंफ्रास्ट्रक्चर 96.50 प्रतिशत दर के साथ एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी यानी आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स बीएलए ने उक्त कार्य को लेने के लिए करीब 3.5 प्रतिशत कम की बोली लगाई थी.
जमा करने होंगे 3.63 करोड़ का सिक्योरिटी
बीसीसीएल ने आउटसोर्सिंग कंपनी को निर्देश दिया है कि वह 7 दिनों के भीतर एलओए पर हस्ताक्षर कर जमा करें. साथ ही 21 दिनों के अंदर 3.63 करोड़ रुपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (बीजी) जमा करनी होगी. निर्धारित समय में शर्तें पूरी नहीं करने पर टेंडर रद्द करने, भुगतान रोकने और एक वर्ष तक प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है.
540 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट
इस कार्य की कुल अवधि 540 दिन निर्धारित की गई है. समय सीमा की गणना लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी होने के 10 दिन बाद या साइट हैंड ओवर के बाद से की जाएगी. बीसीसीएल के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्र में कोयला उत्पादन को गति मिलेगी और खनन कार्य अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा. साथ ही स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










