समाज की बुराइयों को समाप्त करने का लें संकल्प : मंत्री

Updated at : 02 Oct 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
समाज की बुराइयों को समाप्त करने का लें संकल्प : मंत्री

रामगढ़: सार्वजनिक सूरज हॉल व दशहरा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के मौके पर बाजारटांड़ स्थित सिदो-कान्हू जिला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी व एसपी कौशल किशोर उपस्थित थे. मौके पर लोगों को दुर्गा पूजा व दशहरा की शुभकामना […]

विज्ञापन
रामगढ़: सार्वजनिक सूरज हॉल व दशहरा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के मौके पर बाजारटांड़ स्थित सिदो-कान्हू जिला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त राजेश्वरी बी व एसपी कौशल किशोर उपस्थित थे. मौके पर लोगों को दुर्गा पूजा व दशहरा की शुभकामना देते हुए मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने अंदर व समाज में व्याप्त बुराइयों को निकाल फेंकने की अपील की.

उन्होंने कहा कि हर पर्व-त्योहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देता है. हमें पर्व-त्योहार को मिल-जुल कर मनाना चाहिए. उपायुक्त राजेश्वरी बी व एसपी कौशल किशोर ने भी रामगढ़ के लोगों को शुभकामना देते हुए आपसी भाईचारे बनाये रखने की अपील की. जिला मैदान में 110 फुट का रावण का पुतला, 85 फुट का कुंभकर्ण का पुतला तथा 80 फुट के मेघनाद के पुतले का निर्माण किया गया था.

पुतलों का दहन अतिथियों ने किया. मौके पर कलाकारों ने रामलीला का प्रदर्शन किया. आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी, सचिव महावीर अग्रवाल, राजेश गोयनका, गंगा भगत, रवींद्र सिंह, छाबड़ा बिट्टी, अनुज मित्तल, राकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, धर्मेंद्र साव भोपाली, अभिमन्यु कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा मनीष गोयल, वीरू सिंह, पप्पू जस्सल, मुन्ना प्रसाद, पंकज वर्णवाल, इंद्रपाल सिंह सैनी, प्रभात अग्रवाल, आनंद कुशवाहा, नीरज मंडल, शक्ति बाबा, कैलाश रजक ने सराहनीय योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola