महाप्रबंधक समेत रेस्क्यू टीम सम्मानित

Updated at : 19 Sep 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
महाप्रबंधक समेत रेस्क्यू टीम सम्मानित

उरीमारी: एटक द्वारा सोमवार को सयाल के एएफएम कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सुदेश प्रसाद ने की. स्वागत भाषण देते हुए यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया ने कहा कि दस नंबर भूमिगत खदान में फंसे दो कर्मियों अशोक कुमार व प्रवेश नौनिया को निकालने के लिए महाप्रबंधक […]

विज्ञापन
उरीमारी: एटक द्वारा सोमवार को सयाल के एएफएम कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सुदेश प्रसाद ने की. स्वागत भाषण देते हुए यूनियन के क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया ने कहा कि दस नंबर भूमिगत खदान में फंसे दो कर्मियों अशोक कुमार व प्रवेश नौनिया को निकालने के लिए महाप्रबंधक के नेतृत्व में पूरी बरका सयाल की टीम ने दिन रात कड़ी मेहनत कर दोनों मजदूरों को बाहर निकालने में सफलता पायी. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यु टीम ने 32 दिनों तक चले रेस्क्यु ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया.
पूरी टीम बधाई की पात्र है. समारोह में बरका सयाल के महाप्रबंधक प्रकाश चंदा ने कहा कि खदान के अंदर जब रेस्क्यु कार्य शुरू किया गया तो अंदर की परिस्थिति काफी विपरीत थी. लेकिन हमलोगों ने हिम्मत नहीं हारी और धैर्य के साथ रेस्क्यु कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया. इस टीम में आरडी सैनी और शंभु जैसे बहादुर लोग है.
मौके पर जीएम प्रकाश चंदा समेत जीएम ऑपरेशन अजय सिंह, पीओ उरीमारी बीबी मिश्रा, पीओ भुरकुंडा जीसी साहा, सौन्दा डी पीओ पी नायक, एसओपी एसके सिंह, एएफएम जावेद अहमद, रेस्क्यु टीम के विन्रम जैन, आरडी सैनी, शंभु नाथ, गणेश राम, एसके झा, अमरेन्द्र कुमार, सोमरा उरांव समेत ठेकेदारी मजदूर रामदयाल यादव, राधेश्याम पासवान, महेन्द्र मुंडा, नरेश महतो, विनोद यादव, संवेदक ओमप्रकाश सिंह को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया. मौके पर महादेव मांझी, राम रतन राम, जेपीएन सिन्हा, सुभाष यादव, सदानंद सिंह, रामबाबू राम, राजेन्द्र प्रसाद, जेएन प्रसाद, जेपी सिंह, विरेन्द्र पासवान कई लोग उपस्थित थे.
20 से बंद रहेगी खाद बीज की दुकानें
भदानीनगर. झारखंड किसान सेवा संघ के आह्वान पर संपूर्ण राज्य में 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन खाद की बिक्री बंद रखी जायेगी. यह जानकारी खाद बीज व्यवसायी संघ पतरातू प्रखंड ने दी है.
बताया गया कि जब तक राज्य सरकार द्वारा खुदरा खाद विक्रेता को एमआरपी दर पर सभी खाद बिक्री के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जाती है, तब तक हम विक्रेताओं का आंदोलन जारी रहेगा. संघ ने खुदरा खाद बीज विक्रेताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola