4.5 किलो अफीम सहित 4. 70 हजार नकद बरामद

रामगढ़. रामगढ़ पुलिस की विशेष टीम को भारी मात्रा में अफीम सहित नकद जब्त करने में सफलता मिली है. एसपी को मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मांडू व कुजू सहित तकनीकी शाखा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी. इसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. उक्त जानकारी […]
सभी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स के कारोबार में तीन तरह से कार्य किये जाते हैं. इसमें अवैध तरीके से खेती करना व उसके बाद छोटे-छोटे किसानों से उसे जमा कर शहर में किसी को बेचा जाता है. इसके बाद इसे ड्रग्स एडिक्ट तक पहुंचाया जाता है. पुलिस अपराधियों को रिमांड पर लेकर अंतरराज्यीय रैकेट का अनुसंधान करेगी. पकड़े गये अपराधियों ने पूछताछ में कई नाम का खुलासा किया है. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को अवार्ड दिया जायेगा. प्रेस वार्ता में मांडू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो, कुजू ओपी प्रभारी रामेश्वर भगत मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




