लापता कमलेश को ढूंढ़ने की मांग

भुरकुंडा: अप्रैल महीने से लापता न्यू बैरेक भुरकुंडा निवासी कमलेश नायक की खोजबीन की मांग को लेकर मुहल्ले के दर्जनों लोग भुरकुंडा थाना पहुंचे. पुलिस से मिल कर कमलेश को ढूंढने की मांग की. लोगों ने बताया कि न्यू बैरेक निवासी रमेश सतनामी व श्याम सतनामी अपनी भगिनी की शादी की बात कहते हुए 20 […]
26 अप्रैल को रमेश व श्याम दोनों लौट आये. लेकिन कमलेश नहीं लौटा. दोनों ने पूछताछ में बताया कि कमलेश को उनलोगों ने 23 अप्रैल को गाड़ी पर बैठा दिया था. एक हजार राशि भी दी थी. मंगलवार को परिजनों ने थाने पहुंच कर कमलेश को ढूंढने की मांग पुलिस से की. लोगों ने कहा कि जो लोग कमलेश को साथ ले गये थे, वे दोनों यहीं के रहने वाले हैं.
ऐसे में पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ कर कमलेश का पता लगाने का काम करे. मांग करने वालों में चेतलाल नायक, उमेश नायक, कुंती देवी, गायत्री देवी, किशोर नायक, नरेश नायक, राजेंद्र नायक, मांझो देवी, तैनको देवी, रीता देवी, नीलम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




