परेज पीओ के साथ नोक-झोंक दोनों पक्ष ने दिया आवेदन

केदला: विस्थापितों को नाैकरी आैर मुआवजा दिलाने की मांगों को लेकर जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी मंगलवार को सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी अनिरुद्ध सिंह को मांग पत्र साैंपने गयी थीं. उनके साथ विस्थापित आैर आजसू के प्रतिनिधिमंडल भी थे. मांग पत्र सौंपने के दौरान पीओ अनिरुद्ध सिंह व जिप उपाध्यक्ष सरिता […]
केदला: विस्थापितों को नाैकरी आैर मुआवजा दिलाने की मांगों को लेकर जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी मंगलवार को सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी अनिरुद्ध सिंह को मांग पत्र साैंपने गयी थीं. उनके साथ विस्थापित आैर आजसू के प्रतिनिधिमंडल भी थे. मांग पत्र सौंपने के दौरान पीओ अनिरुद्ध सिंह व जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी के सहयोगियों के साथ नोक-झोंक होने लगी. पीओ ने मांग पत्र नहीं लिया, तो मांग पत्र सौंपने गये सहयोगियों ने टेबल पर रखे ग्लास को फेंक दिया. कार्यालय में 10 मिनट तक हंगामा हुआ. घटना की जानकारी प्रबंधन ने ओपी पुलिस को दी. पुलिस ने घटना की जांच की. दोनों तरफ से वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को आवेदन दिया गया है.
घटना के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने खदान का काम रोका : प्रबंधन के साथ हुई घटना को लेकर परियोजना की संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने परियोजना का काम ठप करा दिया. परियोजना कार्यालय सहित खदान का एक घंटे तक काम प्रभावित रहा. प्रबंधन के आश्वासन के बाद संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने परियोजना का काम चालू किया. ट्रेड यूनियन के नेता महेंद्र सिंह व पप्पू दुबे ने कहा कि पीओ कार्यालय में गलत हुआ है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. इसके विरोध में परियोजना का काम बंद कराया गया.
पीअो ने अोपी में दिया आवेदन : पीओ ने ओपी में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि परियोजना पदाधिकारी रांची से आयी विजिलेंस टीम के साथ वार्ता कर रहे थे. इसी दौरान जिप सदस्य सरिता देवी सहित आजसू पार्टी के नेता मदन महतो, प्रीतम गंझू, कोलेश्वर भोगता ने अपने लोगों के साथ पीओ ऑफिस में घुस गये. जब हमने कहा कि बात करने के बाद मांग पत्र ले लेंगे, तो उक्त लोगों ने अभद्र शब्द का प्रयोग करने हुए हंगामा किया. इसी बीच, कोलेश्वर भोगता ने टेबल पर रखे ग्लास व दस्तावेज को परियोजना पदाधिकारी पर फेंक दिया. उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है.
जिप उपाध्यक्ष ने ओपी में दिया है आवेदन : जिप उपाध्यक्ष सरिता देने ने ओपी में आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि मदन महतो व कुलेश्वर भोगता व 10 ग्रामीण विस्थापित के साथ समस्याअों को लेकर मांग पत्र सौंपने गये थे. परियोजना पदाधिकारी ने मांग पत्र को हाथ में लेकर फेंक दिया. हमलोगों को बाहर जाने को कहा. परियोजना में कार्यरत कर्मचारी को बुला कर भगाने को कहा. उन्होंने कहा हम किसी पार्टी व जनप्रतिनिधि को नहीं जानते हैं. इस दौरान अभद्र शब्दों का प्रयोग किया. उन्होंने पीओ पर कार्रवाई करने की मांग की है.
ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने एसपी से की सुरक्षा की मांग : सीसीएल हजारीबाग एरिया के ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके त्रिवेदी ने कहा कि रामगढ़ एसपी से प्रबंधन की सुरक्षा की मांग की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रबंधन के साथ बदसलूकी करना गलत है. पुलिस द्वारा सुरक्षा मिलने के बाद ही अधिकारी काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




