सड़क मरम्मत को लेकर झाविमो का पैदल मार्च

Updated at : 17 Jul 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क मरम्मत को लेकर झाविमो का पैदल मार्च

भुरकुंडा : झारखंड विकास मोरचा ने बरका-सयाल के विभिन्न सड़कों की मरम्मत को लेकर रविवार को पैदल मार्च निकाला. पैदल मार्च सौंदा डी लेनिन चौक से शुरू होकर भुरकुंडा थाना, बाजार, बिरसा चौक तक पहुंचा. यहां सभा का आयोजन हुआ. किसान मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ने कहा कि कोयलांचल की सड़कें काफी जर्जर […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : झारखंड विकास मोरचा ने बरका-सयाल के विभिन्न सड़कों की मरम्मत को लेकर रविवार को पैदल मार्च निकाला. पैदल मार्च सौंदा डी लेनिन चौक से शुरू होकर भुरकुंडा थाना, बाजार, बिरसा चौक तक पहुंचा. यहां सभा का आयोजन हुआ. किसान मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ने कहा कि कोयलांचल की सड़कें काफी जर्जर हो चुकी हैं. इस पर सरकार का ध्यान नहीं है. केंद्र व राज्य की सरकार विकास की बातें कर रही है, लेकिन उनकी बातें पूरी तरह खोखली साबित हो रही है. जनता की समस्याओं से सरकार को कोई सरोकार नहीं है. क्षेत्र के सांसद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
मौके पर प्रदीप महतो, दुर्गाचरण प्रसाद, राजीव जायसवाल, महेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गोविंद बेदिया, विजय जायसवाल, प्रदीप गंझू, चंद्रशेखर कसेरा, शेखर उरांव, मो इरफान, त्रिलोकी गिरि, अमोद प्रसाद, संदीप साहू, बबलू अग्रवाल, मुसिर अंसारी, संतोष तुरी, राजेश राम, अरुण सिंह, राधा देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, अरुण कुमार, सुभाष विश्वकर्मा, आरती देवी, कृष्णा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola