वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 17 Jul 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

रामगढ़ : एनएच-23 छतरमांडू के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. चार लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने बताया कि सुबह यात्रियों को लेकर एक टेंपो छतरमांडू की ओर जा रहा था. इसी बीच टेंपो चालक ने अपना संतुलन खो दिया […]

विज्ञापन

रामगढ़ : एनएच-23 छतरमांडू के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. चार लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने बताया कि सुबह यात्रियों को लेकर एक टेंपो छतरमांडू की ओर जा रहा था. इसी बीच टेंपो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और टेंपो पलट गया. घटना में घायल कुम्हार टोला रामगढ़ निवासी रीना देवी को सदर अस्पताल में इलाज करा कर रिम्स रेफर किया गया. अन्य तीन घायलों को सदर अस्पताल में इलाज करा कर छोड़ दिया गया. मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया है. युवक के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वह विक्षिप्त की तरह रहता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola