परमहंस योगानंद की 133वीं जयंती, 10 हजार से अधिक लोगों ने भंडारे में खाया खाना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Jan 2026 8:23 PM
परमहंस योगानंद की 133वीं जयंती
Paramahansa Yogananda 133 Birth Anniversary: योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया (YSS) ने अपने संस्थापक परमहंस योगानन्द का 133 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया. समारोह का शुभारंभ सत्संग के साथ किया गया, जिसके सीधे प्रसारण में देश-विदेश से हजारों भक्त जुड़े. वाईएसएस की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया था. साथ ही, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
Paramahansa Yogananda 133 Birth Anniversary: योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया (YSS), रांची ने अपने संस्थापक, परमहंस योगानन्द का 133 वां जन्मोत्सव मनाया गया. समारोह का शुभारंभ एक विशेष समूह ध्यान और स्वामी श्रद्धानन्द गिरि की ओर से गुरु: मौन ईश्वर की मुखर वाणी विषय पर एक सत्संग के साथ किया गया. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण योगदा सत्संग ऑनलाइन ध्यान केन्द्र पर Zoom App के जरिए किया गया, जिसमें दुनियाभर से हजारों भक्त जुड़े. इसके बाद ब्रह्मचारी भास्करानन्द और कैवल्यानन्द की ओर से संचालित भजनों का उल्लासपूर्ण कीर्तन हुआ. शिव मंदिर में गुरु पूजा और यज्ञ सम्पन्न किया गया. दिन का मुख्य आकर्षण भक्तों के साथ-साथ रांची शहर और आस-पास के गांवों के लोगों के लिए एक भंडारा था. समारोह का समापन शाम को एक विशेष ध्यान के साथ हुआ.
हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है परमहंस योगानंद का जन्म दिवस
योगानंद की ओर से स्थापित यह आध्यात्मिक संस्था हर वर्ष उनके जन्मोत्सव को ध्यान, कीर्तन और इस भण्डारे के साथ मनाती है. हर वर्ष की तरह इस साल भी स्थानीय लोगों और अन्य आगन्तुकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होकर देर शाम तक चला. आश्रम के द्वार पर लम्बी कतारें लगने लगीं.वाईएसएस के अनेक भक्तों ने उत्साहपूर्वक मेहमानों को खिचड़ी, चटनी और लड्डू का प्रसाद दिया. इस भण्डारे के माध्यम से लगभग 10000 से अधिक लोगों को गुरु प्रसाद ग्रहण किया.
जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
दिसम्बर के महीने में आश्रम ने गुरुदेव के सम्मान में सेवा गतिविधियां आयोजित की गई थी, जिसमें अंगड़ा गांव के गरीब और जरूरतमंद निवासियों और रांची में कुष्ठ रोग से प्रभावित कॉलोनी (निर्मल आवास, मुदमा के पास) के लोगों को कम्बल वितरित किया गया. 2 जनवरी को, आश्रम ने रांची में कुष्ठ रोग से प्रभावित कॉलोनी के गरीब और जरूरतमंद निवासियों को भोजन उपलब्ध कराकर इन सेवा गतिविधियों को जारी रखा.
1917 में हुई थी YSS की स्थापना
वाईएसएस की स्थापना योगानंद ने 1917 में की थी. इसका मकसद भारत और पड़ोसी देशों में क्रिया योग सिखाना था. क्रियायोग एक पवित्र आध्यात्मिक विज्ञान है जो हजारों साल पहले भारत में उत्पन्न हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










