ePaper

पलामू में युवक की गोली मार कर हत्या, ग्रामिणों ने एक को धर दबोचा

Updated at : 31 May 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में युवक की गोली मार कर हत्या, ग्रामिणों ने एक को धर दबोचा

पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को गोली मारकर एक युवक की हत्या की दी है. वहां मौजूद लोगों ने एक अपराधी को धर दबोचा है.

विज्ञापन

पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के लोइंगा गांव के असनौर टोला के युवक योगेंद्र यादव को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की देर शाम करीब 7:15 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने के बाद पाटन थाना प्रभारी लालजी व किशुनपुर ओपी प्रभारी कुमार निरज पुलिस दलबल के पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये अपराधी को अपने कब्जे में लिया. घायल योगेंद्र व पकड़े गये अपराधी को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान घायल योगेंद्र यादव की मौत हो गई.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार योगेंद्र यादव अपने घर पर बैठा हुआ था इसी क्रम में तीन बाइक पर सवार करीब छह अपराधी उसके घर पर पहुंचे और हथियार का भय दिखा कर अपने साथ बाइक पर बैठा लिया. योगेंद्र के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दोमुहानी के पास पहुंचे और पेट में गोली मार दी. बताया जाता है कि घटना स्थल के पास कुछ ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने हिम्मत का परिचय देते हुए अपराधियों को दोड़ाया और एक अपराधी को पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने अपराधी को जमकर की धुनाई

अपराधी को पकड़ने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधी को जमकर धुनाई कर दिया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस अगर समय पर नहीं पहुंची तो माॅब लिचिग की घटना हो सकती थी. पाटन थाना लालजी प्रसाद ने बताया कि घटना के कारण क्या है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घायल योगेंद्र और ग्रामीणों द्वारा पकड़े के अपराधी को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया है. जहां उसकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस तरह खुलेआम युवक के घर में दलबल के साथ धमक कर हत्या कर देना कहीं न कहीं पुलिस-प्रशासन की पोल खोलता है.

Also Read : पलामू में गला रेतकर दो युवकों की हत्या

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola