स्वस्थ शरीर के लिए योगासन व प्राणायाम बेहतर

Updated:
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर के लिए योगासन व प्राणायाम बेहतर

आयुष सीएचओ व योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन

आयुष सीएचओ व योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू जिला आयुष चिकित्सा कार्यालय परिसर में दो दिवसीय योग आधारित रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ. जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में आयुष सीएचओ व योग प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया. राष्ट्रीय आयुष मिशन के निर्देश पर जिला आयुष समिति ने शिविर का आयोजन किया. मास्टर ट्रेनरों ने आयुष सीएचओ व योग प्रशिक्षकों को विभिन्न प्रकार के योगासनों के सिद्धांत व उसके महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि योगासनों व प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. प्रशिक्षणार्थियों को बच्चों, युवाओं, अस्थमा रोगियों व हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों के लिए आसन प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. इस दौरान योगाभ्यास के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया. आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत योगासनों व प्राणायाम का सैद्धांतिक जानकारी व व्यावहारिक रूप से अभ्यास कराया गया. इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन,अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, भद्रासन, शशकासन, वज्रासन, पद्मासन, अष्टासन, गोमुखासन, शवासन, हलासन,पवन मुक्तासन, सर्वांगासन, सूर्य नमस्कार के अलावा अनुलोम विलोम,कपालभाति सहित अन्य प्राणायाम का अभ्यास कराया गया और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक, डीपीएम डॉ एमके मेहता, नोडल डा राकेश रौशन, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ प्रतिमा,डॉ ईसर नेहा, डॉ शबाना परवीन, डॉ मनीष, डॉ अजय, डॉ अरविंद, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ नरसिंह,डॉ रविरंजन प्रजापति के अलावा राजीव, अजीत, प्रशांत मेहता, सीमा सहाय सहित कई योग प्रशिक्षकों व आयुष सीएचओ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola