टेंपो दुर्घटना में महिला की मौत, नौ घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 10:04 PM

विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे थे

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पुलिस लाइन रोड में दुर्गा गैरेज के पास दो टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. जबकि नौ लोग घायल हो गये. घायलों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे की बतायी जाती है. मृतका राजधानी देवी पांकी थाना क्षेत्र के छपर गांव की रहने वाली थी. जानकारी के अनुसार एक टेंपो में सवार होकर सभी लोग छतरपुर के लठेया से मेदिनीनगर लौट रहे थे. इसी क्रम में दूसरे टेंपो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे यात्रियों से भरा टेंपो पलट गया. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. अन्य नौ लोग घायल हो गये. जिसमें एक की स्थिति गंभीर है. सभी लोग पांकी थाना क्षेत्र के छापर गांव के रहने वाले हैं. घायल सविता देवी ने बताया कि सभी लोग 23 अप्रैल को शादी समारोह में लठैया के लरमी गांव में सत्येंद्र सिंह के घर गये थे. जहां भांजे की शादी थी. लठेया से गुरुवार को 11 बजे टेंपो से पांकी जाने के लिए निकले थे. घटना के बाद दोनों टेंपो के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गये. शहर थाना पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी है. टीओपी थ्री के प्रभारी धर्मेंंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. घायलों में सविता देवी, कविता देवी, अर्जुन सिंह, ममता कुमारी, कमल देवी, शकुंती देवी, सुजीत कुमार, मनीष कुमार और पांच वर्षीय लक्ष्मी कुमारी का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola