हत्याकांड की आरोपी महिला गिरफ्तार

15 मई को सरजू राम की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को कुएं में डाल दिया गया था
मेदिनीनगर. रामगढ़ पुलिस ने सरजू राम हत्याकांड मामले की आरोपी अमावस्या देवी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 15 मई को सरजू राम की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को कुएं में डाल दिया गया था. मामले के उदभेदन के लिए गठित छापामारी दल ने 16 जून को किशुनदेव उरांव व संतोष उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं घटना के बाद फरार अमावस्या देवी को पुलिस ने उसे उसके गांव रामगढ़ लमटी से गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने मृतक को शराब के साथ दी गयी कीटनाशक की पुड़िया व उसका मोबाइल का अवशेष भी बरामद किया. आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मृतक का मोबाइल तोड़कर जंगल में फेंक दिया था. वहीं हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा कुएं में डाल दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










