बिना काम किये निकाल ली गयी है योजनाओं की राशि

पलामू के मनरेगा लोकपाल शंकर प्रसाद ने गुरुवार को नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र की बिशनपुर पंचायत में मनरेगा से संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया.
नौडीहा बाजार. पलामू के मनरेगा लोकपाल शंकर प्रसाद ने गुरुवार को नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र की बिशनपुर पंचायत में मनरेगा से संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान कठौतिया में बने आंगनबाड़ी केंद्र भवन की जांच की. इस कार्य के लिए छह लाख 54 हजार रुपये की निकासी होने के बाद भी अभी तक छत की ढलाई नहीं हुई है. दीवार टूट कर गिरने लगी है. यह भवन पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है. बताया कि इस भवन निर्माण में घटिया किस्म की ईंट का प्रयोग किया गया है. लोकपाल ने बताया कि मजदूरी, सामग्री, वायरिंग एवं रंग रोगन आदि के पैसा का भुगतान किया गया है. लेकिन संवेदक द्वारा कार्य को लटका कर रखा गया है. उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन व सरकार को भेजी जायेगी. लोकपाल ने बरवाहिया व कठौतिया में डोभा की जांच की. उन्होंने बताया कि शंभू सिंह, केदार सिंह, संतोष सिंह का डोभा में कम खुदाई कर पूरी राशि का निकासी कर ली गयी है और उषा देवी एवं गौतम कुमार के डोभा निर्माण में जिओ टैग के बाद बिना खुदाई किये सभी राशि की निकासी कर ली गयी है. बताया कि सभी का लेख तैयार किया जा रहा है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










