ePaper

पलामू पहुंचे संविधान सम्मान रक्षा यात्रा रथ का लोगों ने किया स्वागत

Updated at : 22 Mar 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू पहुंचे संविधान सम्मान रक्षा यात्रा रथ का लोगों ने किया स्वागत

शनिवार को संविधान सम्मान रक्षा यात्रा रथ रांची से पलामू पहुंचा. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा चौक के पास सम्मान रक्षा यात्रा का स्वागत किया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शनिवार को संविधान सम्मान रक्षा यात्रा रथ रांची से पलामू पहुंचा. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेड़मा चौक के पास सम्मान रक्षा यात्रा का स्वागत किया गया. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष आरपी रंजन के नेतृत्व में संविधान सम्मान रक्षा यात्रा रथ झारखंड में भ्रमण कर रहा है. महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रंजन ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व ओबीसी समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संविधान सम्मान रक्षा यात्रा शुरू हुई है. यह रक्षा यात्रा रथ राज्य के सभी जिलों में भ्रमण करेगा. इसके माध्यम से लोगों को संविधान की रक्षा करने और हक अधिकार के लिए जागरूक किया जायेगा. स्वागत कार्यक्रम के बाद रक्षा यात्रा रथ छहमुहान, शहर थाना रोड होते हुये अंबेडकर पार्क पहुंचा. लोगों ने संविधान निर्माता डा बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद रथ गढ़वा के लिए रवाना हुआ. लोगों ने झारखंड में जातीय जनगणना कराने और संविदा के आधार पर बहाली बंद करने की मांग राज्य सरकार से की. लोगों ने कहा कि सरकार झारखंड में जातियों के अनुपात के आधार पर स्थायी नियुक्ति करे. राज्य में सभी विभागों में हजारों पद रिक्त हैं. इन पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाये. मौके पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण प्रसाद, सेवानिवृत्त डीएसपी रामलाल राम, शीला कुजूर, चंचला देवी, सुनीता देवी, अजय राम, महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्णा राम, शशिकांत, चंदन कुमार, महेश राम, शत्रुघन कुमार शत्रु, रवि पाल, अनिल पाल, सुदर्शन राम, अनुराग कुमार भारती, यशवंत पासवान, परमानंद कटारिया, प्रेम कुमार, विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola