पुलिया और नाली निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध

पुलिया और नाली निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध
नौडीहा बाजार. प्रखण्ड क्षेत्र के सराइडीह विजय मोड़ से लकड़ाही बाजार तक जाने वाली सड़क का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से 5.90 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसमें संवेदक ने सभी नियमों की अनदेखी कर पुल पुलिया नाली और गढ़वाल निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. जिसका ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया. ग्रामीण मुख्तार अहमद जसीम अंसारी उम्मत रसूल नंदन कुमार मुमताज अंसारी इम्तियाज अख्तर के अलावा कई ग्रामीणों ने बताया कि कहा कि सड़क किनारे बनायी गयी नाली सड़क़ से काफी नीचे और कही-कही ढक्कन नहीं देने के कारण नाली भर गयी है. मुख्तार अहमद के घर के पास पुलिया निर्माण में घटिया निर्माण कार्य किया गया है, जो पुलिया मिट्टी के अंदर है, जिससे बरसात का पानी नहीं निकल पाया गया. ग्रामीणों ने बताया ग्राम जमालपुर में होरहे गढ़वाल निर्माण में मिट्टी युक्त बालू के साथ मिलकर घटिया किस्म के सीमेंट मिला कर निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




