दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह किया, भेजी गयी सखी वन स्टॉप सेंटर

Updated:
विज्ञापन
दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह किया, भेजी गयी सखी वन स्टॉप सेंटर

शहर थाना क्षेत्र की दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है. मामला शहर थाना क्षेत्र का है. दोनों लड़कियां बालिग हैं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र की दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है. मामला शहर थाना क्षेत्र का है. दोनों लड़कियां बालिग हैं. इस बात की जानकारी दोनों लड़कियों के परिजनों को मिली, तो परिवार के लोगों ने दोनों लड़कियों को समझाया. लेकिन अपनी जीद पर अड़ी रहीं. बताया जाता है कि दोनों लड़कियों में आपस में प्रेम हो गया था. जिसके बाद दोनों ने एक धार्मिक स्थल पर जाकर शादी कर ली है. लड़की अपने आप को पति बताती है. उसने अपना बाल कटवा कर लड़के जैसा कर लिया है. अपने को पति बताने वाली लड़की के घर वाले को जानकारी मिली. इसके बाद अपनी लड़की को लेने के लिए दूसरी लड़की के घर गये. जिससे दोनों लड़की काफी नाराज हो गयी. नाराज होकर दोनों लड़कियां महिला थाना में पहुंच गयीं. पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की. पूछताछ करने के बाद दोनों लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है. जानकारी के अनुसार अपने को पत्नी बताने वाली लड़की अस्पताल में झाड़ू पोंछा का काम करती है. इसके पहले भी लड़की ने परिजनों पर आरोप लगाया था कि उसके परिजन समलैंगिक विवाह के बाद मारपीट करते हैं. इसके बारे में लड़की ने थाना में भी शिकायत की है. लड़की ने थाना में लिखित शिकायत की थी कि हम लोगों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है, जिसके बाद उसके परिजन काफी तंग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola