क्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाई की मौत

Updated at : 14 Sep 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
क्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाई की मौत

करम पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे

विज्ञापन

पड़वा. मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ (एनएच-75) पर पड़वा थाना क्षेत्र के पड़वा मध्य विद्यालय के समीप क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. घटना शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे की बतायी जाती है. मृतकों की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के राजहरा कोलियरी के श्याम भुइयां के पुत्र जितेंद्र कुमार एवं अरुण कुमार के रूप में की गयी. जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बाइक से पड़वा बाजार से करम पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों भाइयों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद पड़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशित लोगों को समझाया. लेकिन लोग मुआवजा की मांग को लेकर अड़े हुए थे. समाचार लिखे जाने तक एनएच-75 जाम था. जिस कारण आवागमन पूरी तरह से ठप था. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई थी. यात्री परेशान थे.

मजदूरी करते थे दोनों भाई

ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाई मजदूरी कर अपने माता-पिता सहित परिवार का भरण-पोषण करते थे. पिता श्याम भुइयां पिछले कुछ माह से बेड पर हैं. मृतक अरुण कुमार की एक साल की बेटी है. घटना के बाद उसकी पत्नी अनीशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार कह रही थी कि अब उसके सास-ससुर का भरण-पोषण कैसे होगा. अपनी बेटी का पालन-पोषण कैसे करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola