बसपा के कामेश्वर बैठा सहित तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया
Updated at : 23 Apr 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन

चौथे चरण में होना है चुनाव
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. यहां चौथे चरण में चुनाव होना है. 18 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू है. मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीसी शशिरंजन के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया. वे अपने प्रस्तावक व समर्थक के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. इधर सीपीआइ के अभय कुमार भुइयां एवं पीपुल्स पार्टी अॉफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के वृंदा राम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. सभी प्रत्याशी रैली के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे. नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है. अब तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. सोमवार को लोकहित अधिकार पार्टी के सनन राम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था. जबकि विभिन्न दलों के नौ लोगोंं ने अब तक नामांकन पत्र खरीदा है. 24 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम, इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां सहित अन्य अभ्यर्थी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




