ठेमी उप स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों से बंद , मरीज परेशान

Updated:
विज्ञापन
ठेमी उप स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों से बंद , मरीज परेशान

ठेमी उप स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों से बंद , मरीज परेशान

विज्ञापन

सतबरवा. मनिका प्रखंड क्षेत्र के अधीन ठेमी उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले कई दिनों से बंद है. जिसके कारण गांव के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रतिनिधि धीरज कुमार तथा अनिल कुमार सिंह ने जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारियों बातचीत कर अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई करने क्यों मांग किया है. सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार तथा अनिल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई दिनों से उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की सूचना दी जा रही थी, जब जांच पड़ताल किया गया तो केंद्र बंद पाया गया. धीरज कुमार ने बताया कि इस केंद्र में सीएचओ, एएनएम तथा एमपीडब्ल्यू की पदस्थापन विभाग ने की है. उन्होंने बताया कि जब सीएचओ सुप्रिया से पूछा गया कहा कल ट्रेनिंग में थी. आज किसी काम से नहीं आ पायी. एएनएम ने बताया किसी काम से मनिका आ गयी हूं ,जबकि एमपीडब्ल्यू ने बताया कि मेरा काम फील्ड वर्क है. अपना काम कर घर आ गया हूं. उन्होंने बताया कि मनिका के प्रभारी डॉ दिव्य क्षितिज ने पूरे मामले की जानकारी के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि ठेमी गांव अनुसूचित जाति भुइयां समाज की बहुलता है, जहां आज भी शिक्षा का अभाव है. इस मामले को लातेहार सिविल सर्जन तथा चतरा सांसद कालीचरण सिंह को भी अवगत कराया जायेगा. उन्होंने ऐसे लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की मांग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola