शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा बरडीहा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 28 Feb 2026 9:26 PM

विज्ञापन

शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा बरडीहा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाटन प्रखंड के बरडीहा गांव में शिवलिंग स्थापना को लेकर मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा मनिका होते हुए कोइरीयाडीह स्थित बंका नदी पहुंची. वहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से कलश में जल भरवाया. जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की. इस दौरान जयश्री राम, हर-हर महादेव और जय भोले शंकर के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. मौके पर समाजसेवी रामदास साहू ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है. पाटन मध्य के पूर्व जिप सदस्य नंदकुमार राम ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से समाज में आपसी सौहार्द बना रहता है. कार्यक्रम में भीम साव, तैलिक महासभा के जिलाध्यक्ष ललन साहू, अजय शाह, गंगा प्रसाद, पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, श्रीकांत संतोष, बबलू उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, प्रेमशंकर दुबे, परमेंद्र रजक, उप मुखिया विकास साव, विकास रजक, राजकुमार साव, जीतेश्वर रजक, प्रभात किरण, राजेंद्र पासवान, कमलेश रजक, प्रवीण दुबे, सुधीर साव, उपेंद्र पांडेय, अजीत मिश्रा, संतोष मिश्रा, रौशन कुमार मिश्रा, पंकज पांडेय, अनिल प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola