रूस में मृत मेराल के युवक का लाया जा रहा शव

Updated:
विज्ञापन
रूस में मृत मेराल के युवक का लाया जा रहा शव

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के औरईया गांव के रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सांसद वीडी राम के प्रयास से रूस के चेरिपोवेट्स शहर में काम के दौरान मृत गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के औरईया गांव के रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है. इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के अवर सचिव बिभूतिनाथ पांडेय ने सांसद श्री राम के पत्र के आलोक में उनके निजी सचिव अलख दुबे को दी है. अवर सचिव ने श्री दुबे से सांसद को उचित रूप से इस बात से अवगत कराने का अनुरोध किया है. सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि विगत 15 मार्च को मेराल थाना क्षेत्र के औरईया गांव के वीरेंद्र चौधरी ने सांसद को आवेदन देकर रूस के चेरिपोवेट्स शहर में काम के दौरान मृत अपने पुत्र रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर को स्वदेश वापस लाकर उन्हें सुपुर्द कराने कराने की गुहार लगायी थी. जिसके आलोक में सांसद ने 15 मार्च को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकार हस्तक्षेप करने और रूस की राजधानी मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर स्वदेश लाकर परिजनों को सुपुर्द करने का अनुरोध किया था. जिसके आलोक में विदेश मंत्रालय ने हस्तक्षेप कर पार्थिव शरीर वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola