ePaper

युवती का शव झाड़ी से बरामद, पैर में बंधी थी सिकड़ी और ताला

Updated at : 18 Sep 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
युवती का शव झाड़ी से बरामद, पैर में बंधी थी सिकड़ी और ताला

चेहरे और शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या कर शव छिपाने की आशंका

विज्ञापन

चेहरे और शरीर पर मिले चोट के निशान

हत्या कर शव छिपाने की आशंका

प्रतिनिधि, नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत इटको–विश्रामपुर मुख्य पथ पर स्थित रजदिरिया गांव में एक युवती का शव सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया है। युवती के दाहिने पैर में लोहे की सिकड़ी बंधी थी, जिस पर ताला लगा हुआ था, जिससे घटना की संदिग्धता और गहरी हो गयी है. घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी गयी, जिसके बाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के चेहरे और शरीर पर जख्म के कई निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जतायी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि संभवतः साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंका गया है.

72 घंटे तक शव की पहचान का इंतजार

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए रखा जायेगा. इस अवधि में अगर कोई परिजन या पहचान करने वाला सामने नहीं आता, तो शव का सरकारी प्रावधान के तहत अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि वे शव की पहचान करने में पुलिस की मदद करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी के परिवार की कोई युवती लापता है या हाल के दिनों में गायब हुई है, तो तुरंत थाना से संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola