सांसद ने मृतक के परिजनों से मिल दी सांत्वना

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने मृतक के परिजनों से मिल दी सांत्वना

सांसद ने मृतक के परिजनों से मिल दी सांत्वना

विज्ञापन

पाटन. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम पाटन प्रखंड के कांकेकला गांव पहुंचे. स्कॉर्पियो व बुलेट मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में मृतक आकाश कुमार पांडेय के परिजनों से मिल कर सांत्वना दिया. सांसद शव यात्रा में शामिल हुए. मालूम हो कि शनिवार को सुबह मेदिनीनगर पंडवा औरंगाबाद एनएचआइ 39 मुख्य मार्ग पर गाड़ीखास (बढ़का भिट्ठा) के पास के बाइक दुर्घटना में भाजपा नेता ईश्वरी पांडेय के बड़े पुत्र आकाश कुमार पांडेय की मौत हो गयी. इसकी सूचना के बाद पलामू के सांसद वीडी राम दिल्ली से कांकेकला गांव पहुंचे. उन्होंने दुख संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया. सांसद श्री राम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घटना हृदय विदारक है.मृतक आकाश के पिता ईश्वरी पांडेय ने बताया कि इस घटना से वे काफी मर्माहत है. पाटन पश्चिमी के जिप सदस्य जयशंकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, राजेंद्र पांडेय, प्रफुल्ल सिंह, कांग्रेसी नेताओं के अलावा बीडीओ अमित कुमार झा, पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय कांकेकला गांव पहुंच परिजनों को सांत्वना दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola