सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन
सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय

सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के सुदना स्थित देवी मंडप में रविवार को अक्षय तृतीया उत्सव सह भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया है. भक्तजनों ने मंदिर में स्थापित मां अष्टभुजी, भगवान शिव, हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना किया. पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.दोपहर बाद तीन बजे से भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की पूजा अर्चना किया गया. पूजा अनुष्ठान के बाद आचार्य पंडित प्रभु नारायण पाठक के नेतृत्व में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ हुआ. पूजा अनुष्ठान,भजन कीर्तन व पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया.भगवान के जयघोष भक्ति का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं व भक्तजनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव से अनुष्ठान में भाग लिया. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसे सफल बनाने में महंत अभिमन्यु ओझा, राजा पाठक, हृदयानंद दुबे, नवल किशोर तिवारी, रमाकांत पांडेय, मनीष उपाध्याय, राजीव रंजन पांडेय,ललन सिंह, अजय दुबे, राजा गुप्ता,सुधीर सोनी, धीरज दुबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा,संजय पांडेय, कालिंदा ओझा, मधु ओझा, सीनू पाठक, गुड़िया सिंह, रंजुला सिन्हा, सुरुचि, शोभा गुप्ता, शोभा दुबे सहित कई लोग सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola